बस्ती: बस्ती जनपद के संभ्रात लोगों ने डीएम से की मुलाकात, जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की
Basti, Basti | Dec 31, 2025 बस्ती जनपद के दर्जनों की संख्या में संभ्रांत लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान लोगों ने जनपद में शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की है आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से जनपद में इस तरह की बयानबाजी हो रही है। जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना बढ़ गई है।