मेड़ता: सुरियास गांव में एक व्यक्ति की डैम में डूबने से हुई मौत
Merta, Nagaur | Aug 7, 2025 सुरियास गांव में डैम में डूबे व्यक्ति की बॉडी SDRF ने की बरामद पादूकलां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरियास गांव में एक व्यक्ति के डैम में डूबने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) नागौर की टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। SDRF ने कठिन परिस्थितियों में रात्रि मे सर्च ऑपरेशन आयोजित कर शव को बाहर निकाला।