मेड़ता: रेन में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के तहत निकाली जा रही रैली में दो सांडों ने किया हमला, 15 छात्र हुए घायल
Merta, Nagaur | Aug 7, 2025 स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर दो सांडों ने हमला कर दिया। सांड बाजार में बच्चों के बीच में से भागते हुए निकले। घटना में 15 स्टूडेंट घायल हुए है, इनमें से चार के पैर में फ्रैक्चर आया है।घटना नागौर के मेड़ता के रैण कस्बे की सुबह 11 बजे की है।