मेड़ता: मेड़ता के भूतनाथ महादेव मंदिर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Merta, Nagaur | Aug 6, 2025 मेड़ता शहर के लक्ष्मी बालाजी मंदिर के पास भूतनाथ महादेव मंदिर और सिविल लाइन में श्रीराम मंदिर के पास कुचीपला भैरवनाथ मंदिरों में बीती रात चोरी हो गई। लक्ष्मी बालाजी मंदिर में चोरी का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक चोर शिवलिंग के चारों तरफ लिपटे पीतल के नागदेवता को उठाता नजर आ रहा है।