जलालाबाद: गांव थाथरमई में दबंग सड़क बनाने डाल रहे अड़ंगा,ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम थाथरमई के ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया गांव के निकास के लिए सन्तराम के खेत से पृथ्वीराज के मकान तक मनरेगा का रास्ता है।उपरोक्त रास्ता लेखपाल द्वारा तीन चार बार नापा गया तो सभी लोग सहमत हो गये। परन्तु उस पर तारकोल की सड़क पड़ना प्रस्तावित है। गांव की कुछ दबंग बाधा डाल रहे हैं।