जलालाबाद: मोहल्ला नवीन नगर में बिजली के जर्जर तार टूटने की समस्या को लेकर नगर वासियों ने तहसील प्रशासन को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद नगर जलालाबाद के मोहल्ला नवीन नगर निवासी ग्रामीण तहसील परिसर जलालाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार की अनुपस्थिति में उनके स्टैंनो देवेश सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में बिजली के जर्जर तार हैं जो आए दिन फाल्ट होने से टूट जाते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत की।