परबत्ता प्रखंड के दक्षिणी छोर स्थित उत्तर वाहिनी अगुवानी गंगा घाट को धार्मिक पर्यटन स्थल एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने के उद्देश्य से स्थानीय युवाओं ने बुधवार को एकजुट होकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार के साथ-साथ आम जनता का ध्यान अगुवानी गंगा घाट की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्ता की ओर आकर्षित करना है।