चौमूं कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर अलसुबह करीब 3 बजे मस्जिद विवाद को लेकर पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह विवाद मस्जिद के पास सड़क किनारे लगे पत्थरों को हटाने से जुड़ा है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।