बिजनौर: मंडावर में पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक कहा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Bijnor, Bijnor | Dec 30, 2025 बिजनौर में मंडावर कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंप कर पति के खिलाफ तीन तलाक और ससुरालयों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के मोहल्ला का कस्साबान निवासी रुकैया पत्नी मुरसलीन ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि उसके पति ने फोन पर उसे तीन तलाक बोला है। और देवर आए दिन मारपीट करता है