रामपुर: रेलवे स्टेशन रामपुर के पास बिहार निवासी पति पत्नी ट्रेन से कूदने से हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 25, 2024 रेलवे स्टेशन समीप ट्रेन से पति-पत्नी कूद कर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल महिला ने बताया कि मेरे पति फोन पर किसी से बात कर रहे थे। मैंने कहा फोन मुझे दिखाओ पति ने फोन नहीं दिखाया वह भागने लगे ।इस दौरान जैसे ही वह ट्रेन से कूदे मैं भी कूद गई। दोनों का इलाज चल रहा है।