भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-4 को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीसीएल सीजन-4 में शामिल आठ टीमों के खिलाड़ियों ने शनिवार को भव्य रोड शो निकालकर शहरवासियों को टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित किया। यह रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।