दारू: कोल्हू में प्रमुख ने 40 असहाय व बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया
कोल्हू में प्रमुख ने 40 असहाय व बुजुर्गों के बीच किया कंबल का वितरण। कोल्हू गांव में शनिवार को प्रमुख संतोष मंडल ने कनकनी को देखते हुए मानवता की मिसाल पेश की। शनिवार शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने कोल्हू, सिझू, चुरचू और बन्हें गांव के कुल 40 असहाय एवं वृद्ध जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।