झालरापाटन: झालरापाटन के सरकारी स्कूलों के बच्चों को भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को मिली ट्रॉफी
झालरापाटन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक पर आयोजित प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी छात्रों को जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने ट्रॉफी और सम्मान पत्र दिया। संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।