बरेली: बरेली में बाइक विवाद बना खूनी वारदात, 16 साल के समीर की चाकू से गोदकर हत्या, दिल्ली ले जाते वक्त तोड़ा दम
बरेली के रिठौरा इलाके में बाइक को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शुक्रवार रात चाकू से किए गए ताबड़तोड़ हमले में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर समीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रविवार को उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी