कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत स्थित सरहद वार्ड चार में गुरुवार को शाम चार बजे पेड़ पर से गिरने से दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।