धार: धार जिले के मांडू में यादव समाज ने नए साल के मौके पर परंपरागत पाड़ा दंगल का आयोजन किया
Dhar, Dhar | Dec 20, 2024 धार की पर्यटन नगरी मांडू के गंगा-जमुना क्षेत्र के जंगल में यादव समाज द्वारा पाड़ा की दंगल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमे महावीर और केसरी पाड़ों के बीच दंगल हुआ। करीब 20 मिनट तक चले पाड़ा दंगल में महावीर ने केसरी को धूल चटा दी। पाड़ा दंगल को देखने बड़ी संख्या मे क्षेत्रभर से लोग शामिल हुए।