धार: कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
Dhar, Dhar | Dec 20, 2024 जनपद सीईओ हर ग्रामीण योजना का डिटेल में रिव्यू करें। ग्रामीण विकास में जुटे विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इसके साथ ही विभागीय पूर्ण हुए निर्माण कार्य पंचायतों को सौंपे। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित जनपद सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को दिए।