उदयपुर जिले के मावली विधानसभा मे सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मे विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। विधानसभा संयोजक व देहात जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल सुथार ने बताया की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया।