लोहरदगा: मतदाताओं में 3 से ज्यादा प्रतिशत की हुई वृद्धि: डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उपायुक्त, लोहरदगा
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समाहरणालय परिसर में नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया। लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि जिले में मतदाताओं में तीन से ज्यादा प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विशेष पुनरीक्षण के तहत जिले में बड़ी संख्या में मतदाताओं की वृद्धि हुई है।