बीती रात बमनाला व ललनी के बीच हुए सड़क हादसे में सुर्वा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि सुर्वा निवासी ऋतिक धामंडे खरगोन से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान ललनी और बमनाला के बीच बाइक ट्रक में जा घुसी। बमनाला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।