भीकनगांव: भीकनगांव समीपस्थ सुन्दरेल में शास. एकीकृत माध्य. विद्यालय में एमडीएम मेनू के हिसाब से नहीं दिया जा रहा है मध्यान्न भोजन।
भीकनगांव समीपस्थ ग्राम सुंदरेल में स्कूली बच्चों के मध्यान्ह भोजन में लगातार कई जगहों की शिकायते मिल रही हैं , मगर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यानाकर्षण इस ओर जा ही नहीं रहा है। शिकायत अनुसार जयमाँदुर्गा स्वसहायता समूह के द्वारा आये दिन मेन्यू में गड़बड़ी की जा रही है। अध्यक्ष सचिव जानकर भी अनभिज्ञ बने नज़र आये। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने बनाया पंचनामा।