दिघलबैंक प्रखंड के निर्माणाधीन इंडो नेपाल बॉर्डर रोड के धनतोला मुलाबाड़ी के समीप एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो रिक्शा अज्ञात वाहन के साथ टकरा जाने से ऑटो चालक और उसपर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघर्टना के बाद सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों युवकों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों युवकों को स्थिति गंभीर बना हुआ है।