टेहरोली: सकरार में पांच रुपए के लेनदेन को लेकर दबंगों ने फसल में आग लगाकर की मारपीट
सकरार में मामूली पांच रुपए के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम निनोरा निवासी किसान जमुना पाल पुत्र ऊदल पाल की गेहूं की फसल को दबंगों ने आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए जिसके बाद आज रविवार रात्रि के 8 बजे से पुलिस मामले की जांच कर रही है