कांके: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2026 झारखंड विधानसभा में मंगलवार शाम करीब चार बजे आगामी बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने निकाय चुनाव के दिन सत्र न रखने का अनुरोध किया, जिस पर सहमति बनी। इस पर अंतिम मुहर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लगेगी।