हरदोई: पुलिस लाइन सभागार एसपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में लगे कर्मियों की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Hardoi, Hardoi | Aug 17, 2024 पुलिस लाइन सभागार में एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा आगामी 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा- 2023 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के के उद्देश्य से परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।