हरदोई: रामनगर पुलिया के पास पिकअप डाला ने बाइक सवार प्रदीप कुमार को मारी टक्कर,मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 17, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के कठेहा गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामेश्वर बाइक से अपने बेटे की फीस जमा करने स्कूल गए थे और फीस जमा करने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे कि तभी रामनगर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल प्रदीप कुमार को हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी इलाज का दौरान मौत हो गई।