झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनवार प्रखंड कार्यालय के समीप नर्सरी मैदान में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनवार भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द साव ने किया।