छतरपुर थाना क्षेत्र के मंदेया गांव में मंगलवार को दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के लाली गांव निवासी चंदन बैठा की पत्नी शोभा देवी (26वर्ष) के रूप में हुई है। महिला अपने मायके गई थी और ई केवाईसी करवाने के लिए बाइक से जा रही थी।