कोरबा जिले के दर्री वार्ड क्रमांक 52 अयोध्यापुरी में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन अपने 31वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा के साथ की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ