कानपुर: कल्याणपुर में जीटी रोड पर कार आग का गोला बनी, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर ऑल्टो कार में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार आग का गोला बन गई।कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई।थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने सोमवार शाम 6:45 बजे बताया फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है।आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।