हरदोई: डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जन सुनवाई की, 62 लोग शिकायत लेकर पहुंचे
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2025 कलेक्ट्रेट ऑफिस में जन सुनवाई के दौरान डीएम अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई मे 62 शिकायते प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति को दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया।