रोडवेज की ओर से यात्रियों को सुलभ यात्रा कराने के लिए कमर कसने का दावा किया है। इधर, धनतेरस से एक दिन पहले शुक्रवार की रात से ही सवारियों का दबाव बढ़ गया। सुबह खाली चलने वाली बसें रात 8 बजे के बाद यात्रियों से फुल नजर आईं।शिकोहाबाद रोडवेज डिपो ने बसों के फेरों में वृद्धि की है। इस बदलाव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।