गुना नगर: बड़े पुल के पास काली माता मंदिर के सामने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शीतल जल पर प्याऊ का किया शुभारंभ
गुना में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बड़े पुल के पास काली माता मंदिर के सामने शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया। विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया, 15 वर्षों से संघ द्वारा शीतल जल प्याऊ संचालित की जा रही है। पूजन कर शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए।