गुना नगर: गुना में मनाई गई रंग पंचमी, रंग प्रेमियों पर टैंकर से बरसाया रंग और पानी, युवाओं में दिखा उत्साह
गुना में रंग पंचमी पर्व उमंग उत्साह हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक गैर भी निकाली गई। गैर में शामिल लोगों और युवाओं पर टैंकर से रंग और पानी की बौछार बरसाई गई। रंग पंचमी पर्व पर बड़ी संख्या में सभी वर्ग समाज के लोग गैर में शामिल हुए। लोगों ने रंगों की बौछार में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। शांति पूर्वक रंग पंचमी पर्व मनाया गया।