बहराइच: परसौरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास नल के करीब मिला बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को घर के पास नल के करीब में बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।