सेंधवा नगर में ईद मिलादुन्नबी का पावन पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। मौलाना आजाद चौक से शुरू हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों समाजजन शामिल हुए, जिसमें ऊंट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराता युवा मुख्य आकर्षण रहा। भवानी चौक, फव्वारा चौक, गुरुद्वारा चौराहा और पुराना एबी रोड होते हुए जुलूस मोतीबाग शाह मिस्किन नूरानी मस्जिद पहुँचा। रास्ते भर सर्वधर्म समाज और आदिवासी समाज के नेताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मस्जिद में देश में अमन, शांति और तरक्की की दुआ के साथ जुलूस संपन्न हुआ। एसडीओपी अजय वाघमारे व टीआई दिनेश सिंह कुशवाह की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #SendhwaNews #EidMiladUnNabi #SendhwaUpdate #BarwaniPolice
Barwani, Barwani | Aug 26, 2026