बांदा: खोरा गांव में खेत पर चारा काटते समय सांप के काटने से किसान की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Mar 22, 2025 जिला पन्ना के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरा गांव में सांप के काटने की वजह से इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला पन्ना के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरा गांव निवासी था।