बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाकियू ने पंजाब में किसानों को जेल भेजे जाने के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन DM को दिया
Banda, Banda | Mar 21, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे भारतीय किसान यूनियन के लोग पहुंचे। जहां पर इन्होंने पंजाब में किसानों को जेल भेजे जाने का विरोध किया। और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन DM को दिया। इन लोगों ने बताया कि किसान लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। और कल वार्ता होने के बाद किसानों को पंजाब की सरकार के द्वारा जेल भेज दिया गया।