बांदा: जमुनी पुरवा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने की पोस्टमार्टम की कार्रवाई
Banda, Banda | Mar 22, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा के पास ट्रक की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला पन्ना के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिरवारा गांव निवासी था।