मोहन बड़ोदिया: कृषि मंडी मोहन बड़ोदिया में आज से 2 दिन का रहेगा अवकाश, मंगलवार को खुलेगी मंडी
मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में आज रविवार से 2 दिन का अवकाश रहेगा। अब मंडी 18 जून मंगलवार को खुलेगी। मंडी कर्मचारी अशोक पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून को रविवार का अवकाश, 17 जून को ईद पर्व होने से अवकाश रहेगा, ऐसे में अब मंडी 18 जून मंगलवार को खुलेगी और उपज की खरीदी होगी। मंडी कर्मचारियों ने किसानों से कहा कि अपनी उपज मंडी में लेकर नहीं आए।