मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया में माहेश्वरी समाज ने भगवान महेश की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में समाज जन हुए शामिल
मोहन बड़ोदिया में शनिवार शाम को माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश की जयंती हर साल की तरह इस साल भी माहेश्वरी समाज, महिला मंडल युवा संगठन के तत्वाधान में पारंपरिक तरीके के साथ मनाई गई। इस दौरान दाऊ दयाल मंदिर से शिव मंदिर पुष्प वाटिका तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में समाज जन हुए शामिल।