आंवला: आंवला थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थान पर हुई मारपीट, घायलों ने पुलिस से की शिकायत
Aonla, Bareilly | May 13, 2024 आंवला थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, घायलों ने पुलिस से की शिकायत। मोहल्ला विलायतगंज के विजय सिंह और मनोना के गोरे उर्फ गौरव तथा महमूदपुर के राजेश और पत्नी सुनीता ने पुलिस से की शिकायत में बताया मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उक्त सभी घायलों को पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भेजा।