रूपवास: रूपवास में महिलाओं ने संतान की दीर्घ आयु एवं सुख-समृद्धि के लिए किया निर्जला व्रत
रूपवास कस्बे समेत समूचे उपखण्डके अहोई अष्टमी का पर्व महिलाओं के द्वारा मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने संतान की दीर्घ आयु एवं सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत किया। महिलाओं ने गणेश भगवान,अहोई अष्टमी माता,गौ माता,श्याओ म्याओ माता की विशेष पूजा अर्चना की। महिलाओं ने 7 दाने गेहूं,7 मिट्टी की डेली रखकर पूजा अर्चना की। साथ ही विशेष प्रकार के पकवान घरों में बनाए।