बीना: ग्राम मुसयावदा में 15 वर्षीय किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jul 11, 2025 15 वर्षीय देव पिता श्री राम निवासी ग्राम मुसयावदा ने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया किशोर की तबीयत बिगड़ती देख परिजन किशोर को आनन फानन में देर रात सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर किशोर का उपचार जारी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।