कायमगंज स्थित दि सहकारी चीनी मिल में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार देर रात पेराई कार्य लगभग 12 घंटे तक तक रहा। बॉयलर नंबर 1 का आईडी फैन टूटने से यह संकट आया। इसके बाद गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे पेराई फिर से शुरू हो सकी। मिल में पेराई सत्र शुरू हुआ। चीनी मिल के सीसीओ प्रमोद यादव ने गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बताया कि पेराई कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है।