सीएम राइस सांदीपनि विद्यालय में शुक्रवार दोपहर 1 बजे को कालापीपल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक रवि भंडारी और उप निरीक्षक सुनीता मेवाड़ा ने छात्र–छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए अनुशासन, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।