पैगंबर मोहम्मद रसूले अकरम का दुनिया में तशरीफ लाना तमाम दुनिया वालों के लिए खुदा का अजीम तोहफा है। मुबारक हैं, वह लोग जो इस पवित्र और बड़े तोहफे की कद्र करते हैं और अपनी आखिरत संवारते हैं। उक्त बातें नरकटियांगज के भंटहवा पिपरा गांव में मंगलवार की रात्रि आयोजित जलसा को संबोधित करते हुए नंदपुर ईदगाह मस्जिद के मौलाना सोहेल अख्तर ने कही।