उरगा क्षेत्र में गैरेज मिस्त्री सनत कुमार कश्यप की आत्महत्या मामले शनिवार सुबह 11 बजे के क़रीब में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभ में वायरल वीडियो में युवक ने पंतोरा चौकी पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में पता चला कि उसे पुलिस नहीं बल्कि एक युवती के भाई ने पुलिस बनकर फोन पर धमकाया था। जानकारी के अनुसार, चोरभट्टी निवासी सनत उरगा में काम करता था।