गोरखपुर: डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज शशि सिंह ने गगहा से विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और टिकट बनाकर ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और टिकट बनाकर एक व्यक्ति से 120000 रुपए ठगी करने वाले आरोपी अफरोज आलम को डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज शशि सिंह ने गगहा से गिरफ्तार किया है। तिवारीपुर थाने पर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था और यह काफी दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी के ऊपर अन्य थाने पर भी ठगी के मुकदमे दर्ज है।