जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टाउनहॉल स्थित जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के बेसमेंट में स्थित पार्किंग व्यवस्था, प्रेस क्लब हॉल, कार्यालय कक्षों तथा अन्य सभी हिस्सों का गहनता से जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया।